Sudoku - The Clean One सबसे अच्छे सुडोकू गेम में से एक है जिसे आप Android पर ढूँढ़ सकते हैं। यह एक साफ इंटरफ़ेस, विभिन्न प्रकार के विषय, विविध कठिनाई स्तर और इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता के बिना ही खेलने की सुविधा प्रदान करता है।
Sudoku - The Clean One की खेलविधि बिल्कुल वैसी ही है जैसी आप किसी सुडोकू गेम से उम्मीद करते हैं। जब तक पूरा बोर्ड भर नहीं जाता तब तक आपको रिक्त वर्गों में संख्याएँ दर्ज करनी होती हैं। यह अपेक्षाकृत आसानी से सीखने वाली खेलविधि है, लेकिन इसमें महारत हासिल करना बहुत कठिन है (विशेषकर उच्च-कठिनाई वाले स्तरों में)।
Sudoku - The Clean One में, आपka अपने सभी खेलों को कुछ विविधता देने के लिए पांच अलग-अलग दृश्य थीम मिलते हैं। हालांकि, सबसे अधिक विविधता निःसंदेह रूप से कठिनाई के पाँच अलग-अलग स्तरों से ही मिलती है। धीरे-धीरे चुनौतीपूर्ण होते स्तरों की वजह से आप अपने कौशल को सुधारने में सक्षम होंगे और खेल के क्रम में धीरे-धीरे सुधार होता रहेगा।
Sudoku - The Clean One निस्संदेह, Android पर उपलब्ध सर्वोत्तम सुडोकू ऐप्स में से एक है। यह एक सुंदर और आकर्षक डिज़ाइन, कई सारे गेम मोड और ऑफ़लाइन खेलने की सुविधा प्रदान करता है। इससे अधिक आपको क्या चाहिए?
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Sudoku - The Clean One के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी